logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

शीतकालीन सत्र में पेश होगा लव जिहाद कानून! उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने दी बड़ी जानकारी 


नागपुर: देश भर में लव जिहाद को लेकर चर्चा गरमाई हुई है। दिल्ली में श्रद्धा वल्कार हत्याकांड मामला सामने आने के बाद इसके खिलाफ कानून बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। कई राज्यों ने लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने का निर्णय कर लिया है तो उत्तर प्रदेश में इसे लागू तक कर दिया है। इसी क्रम में महाराष्ट्र में भी इसके खिलाफ कानून बनाने की मांग की जा रही है। इसी मांग पर राज्य के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ी जानकारी दी है। 

नागपुर एयरपोर्ट पर फडणवीस से बात करते हुए पत्रकारों ने लव जिहाद को लेकर सवाल किया। पत्रकरों ने पूछा कि, क्या राज्य सरकार आगामी शीतकालीन सत्र में लव जिहाद को लेकर कोई कानून पेश करने वाली है? इस पर जवाब देते हुए फडणवीस ने कहा कि, "इस विषय पर हम अभी जांच कर रहे हैं। हमने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। हालांकि, अन्य राज्यों ने लव जिहाद के खिलाफ क्या-क्या नियम बनाए हैं उसका अध्ययन कर रहे हैं।"