logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

Budget 2025: राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा विधानसभा का सत्र, किसान और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष कर सकता है हंगामा


मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र आज से शूरू हो रहा है। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के अभिभाषण से यह सत्र शूरू होगा। राज्यपाल अपने भाषण में आगामी साल में सरकार का लेखा जोखा पेश करेंगे। हालांकि, विपक्ष इस दौरान हंगामा कर सकता है। किसान, महिला सुरक्षा सहित कानून व्यवस्था के मुददे पर सरकार को घेरने का प्रयास कर रहा है, जिसको देखते इस बार सदन का सत्र बेहद हंगामे दार रह सकता है।

10 मार्च को पेश होगा बजट

आज से शूरू हो रहा बजट सत्र 28 मार्च तक चलेगा। चार सप्ताह तक चलने वाले सत्र का पहला हफ्ता राज्यपाल के अभिभाषण और उस पर चर्चा के लिए रहेगा। वहीं दूसरे हफ्ते में राज्य का बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री और उपमुख्यमंत्री अजित पवार 10 मार्च को राज्य का बजट पेश करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य का बजट बनाया गया है। जिसके तहत कई लोक लुभावनी योजनाओं की घोषणा की जा सकती है। इसी के साथ लड़की बहन योजना की राशि में बढ़ोतरी का ऐलान भी बजट में किए जानें की संभावना है।

विपक्ष ने सरकार की चाय पीने से किया इनकार


सामान्य तौर पर किसी भी सत्र की तरफ से राज्य सरकार द्वारा चाय पार्टी का आयोजन किया जाता है। वहीं विपक्ष द्वारा इसका बॉयकॉट किया जाता है। इस परंपरा को इस बार भी विपक्ष द्वारा बरकरार रखा गया। विधानसभा सत्र के पूर्व संध्या पर आयोजित चाय पार्टी में विपक्ष ने शामिल होने से इनकार कर दिया। विपक्षी नेताओं ने सामूहिक पत्रकारवार्ता कर इसका ऐलान किया। इसी के साथ सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कानून व्यवस्था पर जमकर निशाना साधा।

हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार

सत्र के पहले पत्रकारों से बात करते हुए सरकार ने विधानसभा के अंदर हर मुद्दे पर चर्चा करने की बात कही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने दोनो उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार के साथ पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, सरकार सदन के अंदर हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, सरकार बहुमत के आधार पर नही बल्कि सबको साथ लेकर चलाया जाएगा। सदन के अंदर सरकार हर मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने विपक्ष को उसी की जुबान में जवाब देने की बात भी कही।