logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

रविन्द्र चव्हान बनेंगे भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, चन्द्रशेखर बवानकुले की लेंगे जगह


नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाले चंद्रशेखर बवानकुले देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट में शामिल हो गए हैं। रविवार को नागपुर स्थित राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। मंत्री बनते ही बवानकुले को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ेगा। जिसको देखते हुए नए अध्यक्ष को लेकर खोज शुरू हो गई है। भाजपा के विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, डोंबिवली सीट से विधायक रविन्द चव्हान भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। जल्द ही उनके नाम का ऐलान किया जाएगा। 

चौथी बार विधायक बने हैं चव्हान
 54 वर्षीय रविन्द्र चव्हान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक है। वह 2024 में चौथी बार डोंबिवली विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने हैं। चव्हान पिछली एकनाथ शिंदे सरकार में भी कैबिनेट मंत्री थे। जिन नौ भाजपा नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी उसमें चव्हाण भी थे, उन्हें पीडब्लूडी विभाग सौंपा गया था। 

कई नेताओं का चल रहा था नाम
प्रदेश अध्यक्ष के लिए कई नेताओं का नाम चल रहा था। जिसमें सुधीर मुनगंटीवार, गिरीश महाजन, पंकज मुंडे का नाम शामिल था। हालांकि, महाजन और मुंडे को मंत्री के तौर पर शामिल किया गया है, जिसके कारण वह रेस से बाहर हो गए हैं। वहीं सुधीर मुनगंटीवार  के अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा हुई लेकिन आखिर में चव्हान को अध्यक्ष बनाए जानें का तय हुआ।