logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

G20 Summit में मल्लिकर्जुन खरगे को निमंत्रण नहीं, वडेट्टीवार ने प्रधानमंत्री मोदी पर बोला हमला


नागपुर: नई दिल्ली में जी-20 शिखर बैठक शुरू हो गई है। इस सम्मेलन में सदस्य देशों को आमंत्रित किया गया था। इसके साथ ही भारत के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया गया था. लेकिन राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को आमंत्रित किया गया है। सरकार के इस निर्णय पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने कहा कि, “मोदी सरकार विपक्षी दल को सम्मान नहीं देना चाहते।”

नागपुर में एक निजी समाचार चैनल से बात करते हुए वडेट्टीवार ने कहा, “जी-20 सम्मेलन के लिए चार हजार करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे हैं. इंडिया का नाम बदलकर भारत करने में 15 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे. केंद्र सरकार ने जनता के पसीने और टैक्स से जुटाए गए पैसे को बर्बाद कर दिया है। दरअसल, इतना हंगामा करने की जरूरत ही नहीं थी. लेकिन, चुनाव नजदीक आने के कारण ऐसा किया जा रहा है।”

कांग्रेस नेता ने कहा, “जी-20 शिखर सम्मेलन का मेजबान हर साल बदल जाता है। हर साल यह सम्मेलन 20 देशों में से किसी एक में आयोजित किया जाता है। इसमें दिखाने के लिए कुछ भी नहीं है. लेकिन ये सब राजनीतिक फायदे के लिए किया जा रहा है।”