logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

'मनोज जरांगे संयम रखें, BJP विधायक परिणय फुके ने मराठा नेता को दी सलाह; मराठी भाषा पर अमित ठाकरे पर किया हमला


गोंदिया: मराठा आरक्षण को लेकर आंदोलन की राह पर निकले मनोज जरांगे पाटिल और भाषा के मुद्दे पर विवादित बयान देने वाले मनसे (MNS) नेता अमित ठाकरे पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ. परिणय फुके ने तीखा हमला बोला है। गोंदिया में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने मनोज जरांगे को संयम बरतने की सलाह दी, वहीं अमित ठाकरे द्वारा ऑटो-टैक्सी चालकों को दी गई कथित धमकी पर भी उन्हें आड़े हाथों लिया।

कानूनन टिकने वाला आरक्षण देने पर काम कर रही सरकार'
मनोज जरांगे पाटिल द्वारा अंतरवाली सराटी में फिर से शुरू किए गए अनशन और मराठा समुदाय को लेकर मुंबई कूच करने की चेतावनी पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक परिणय फुके ने कहा कि जरांगे पाटिल को संयम से काम लेना चाहिए। फुके ने कहा, "मुख्यमंत्री इस पूरे मामले का सकारात्मक समाधान निकालने में जुटे हैं। राज्य सरकार ने पहले भी मराठा समाज को दो बार आरक्षण दिया, लेकिन वह अदालत में नहीं टिक सका। अब सरकार की मंशा ऐसा आरक्षण देने की है जो कानूनी कसौटी पर खरा उतरे और अदालत में टिके।" उन्होंने बताया कि इसके लिए एक अध्ययन दल गठित कर विस्तृत कानूनी व संवैधानिक पहलुओं पर काम किया जा रहा है, ताकि समाज को स्थायी न्याय मिल सके। 

'अमित ठाकरे पहले खुद मराठी सीखें, गरीबों पर दादागिरी बंद करें'
ऑटो और टैक्सी चालकों द्वारा मराठी न बोलने पर मारपीट की चेतावनी देने वाले बयान पर परिणय फुके ने अमित ठाकरे को भी निशाने पर लिया।फुके ने पलटवार करते हुए कहा, "अमित ठाकरे को पहले खुद मराठी सीखनी चाहिए और समझना चाहिए कि मराठी भाषा की मूल भावना क्या है। मराठी सबको साथ लेकर चलने और अपना बनाने वाली भाषा है। मारपीट और दादागिरी की भाषा गरीब ऑटो चालकों और ठेले वालों के सामने दिखाना बंद करें।"

उन्होंने तंज कसते हुए आगे कहा, "अगर उनमें दम है तो ऐसी भाषा बड़े-बड़े उद्योगपतियों के सामने बोलकर दिखाएं। ठाकरे के अपने ज्यादातर व्यावसायिक पार्टनर भी हिंदी भाषी हैं, दम है तो उनसे बात करें। साधारण और गरीब मेहनतकश लोगों पर धौंस जमाने से कुछ हासिल नहीं होने वाला।"