logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

MLC Election: कांग्रेस नेता ने विधायकों के टूटने की जताई आशंका, नेता प्रतिपक्ष बोले- सभी विधायक एक मत


मुंबई: विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान जारी है। इसी बीच कांग्रेस विधायकों के टूटने का दावा शुरु हो गया है। यह दावा किसी और ने नहीं बल्कि खुद कांग्रेस नेता और विधायक कैलाश गोरंटयाल ने किया है। उन्होंने कहा कि, चुनाव में कांग्रेस के तीन से चार विधायक टूटेंगे। हालांकि, इसी के साथ उन्होंने यह भी कह कि, इसके बावजूद कांग्रेस उम्मीदवार जीतेगा। कांग्रेस नेता के दावे पर नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि, हमारे तमाम विषयक एक जुट हैं।

कांग्रेस विधायक ने कहा, "हमारे तीन- चार विधायकों के टूटने की संभावना की बात कही. लेकिन चूंकि कांग्रेस के पास 37 वोट हैं, इसलिए वोट बंटने पर भी उनके उम्मीदवार को कोई खतरा नहीं है। ज्ञात हो कि, महाविकास आघाड़ी ने चुनाव में तीन उम्मीदवार उतारें हैं। जिसमें उबाथा के उम्मीदवार मिलिंद नार्वेकर भी शामिल है। विधानसभा में मौजूदा स्थिती को देखते हुए नार्वेकर का भाग्य कांग्रेस के अतिरिक्त वोटों पर निर्भर करता है। 

कांग्रेस विधायकों के टूटने के दावे पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने कहा,"हमारे सभी विधायक अपने घर पर थे. हमारे महाविकास अघाड़ी के तीनों उम्मीदवार निर्वाचित होंगे। हमारे साथ कुछ भी ग़लत नहीं है. ऐसा दामाद कहां से आ गया कि हमारे नौ विधायक टूट जाएंगे? सत्ताधारियों के इशारे पर फर्जी खबरें फैलाई जा रही हैं. हमारे सभी विधायक हमारे साथ हैं। इसी के साथ उन्होंने सत्ता पक्ष की आलोचना भी की।