logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

Monsoon Update: समय से 12 दिन पहले महाराष्ट्र पहुंचा मानसून, मौसम विभाग ने विदर्भ सहित राज्य में भारी बारिश का जताया अनुमान


नागपुर: बारिश का इंतजार कर रहे राज्यवासियों को बड़ी राहत मिली है। मानसून अपने तय समय से 12 दिन पहले ही राज्य में पहुंच चूका है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में पहुंच चूका है। जिसके कारण उन क्षेत्रों में तेज बारिश भी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों में विदर्भ सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मानसून महाराष्ट्र में प्रवेश कर चुका है, इस साल मानसून 12 दिन पहले ही महाराष्ट्र में प्रवेश कर गया है। मानसून आज राज्य के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है। मानसून एक सप्ताह पहले अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पहुंचा। इसके बाद मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हो गया। केरल में भी मानसून तय समय से पहले पहुंच गया था, जिसके बाद आज महाराष्ट्र में भी मानसून पहुंच गया है।



इस वर्ष वर्षा कैसी होगी?
मौसम विभाग ने इस वर्ष राज्य में बारिश की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि इस वर्ष देश व प्रदेश में औसत से अधिक वर्षा होगी। इस वर्ष देश में मानसून की वर्षा लगभग 107 प्रतिशत रहने की संभावना है।

मौसम विभाग की ओर से बारिश की चेतावनी

इस बीच अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है, जिसके चलते मौसम विभाग ने अगले दो-तीन राज्यों के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने विदर्भ सहित राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 26, 27 और 28 मई को विदर्भ में जोरदार बारिश होगी। इसी के साथ विभाग ने पुणे, मुंबई, ठाणे, पालघर, नांदेड़, लातूर, सिंदुदुर्ग, सतारा में भी बारिश का अनुमान जताया है।