logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब को मिली मंजूरी, हाईकोर्ट की फटकार के बाद नगर विकास विभाग ने दी हरी झंडी; मिलेगा आधुनिक ट्रांसपोर्ट हब


नागपुर: नागपुर शहर के सबसे बड़े ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट को आखिरकार रफ्तार मिलने जा रही है। रेलवे स्टेशन के पास सालों से लंबित पड़ा मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब अब कागज़ों से निकलकर ज़मीन पर उतरने को तैयार है। हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद नगर विकास विभाग ने भूमि उपयोग को लेकर अटकी प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है। वर्षों से कानूनी और प्रशासनिक उलझनों में फंसे इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को अब नई दिशा मिली है। 

नागपुर रेलवे स्टेशन के सामने प्रस्तावित मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब परियोजना को लेकर एक बड़ी प्रशासनिक मंजूरी सामने आई है। पिछले कई वर्षों से अटकी पड़ी इस योजना के लिए अब नगर विकास विभाग ने भूमि उपयोग में बदलाव को औपचारिक स्वीकृति दे दी है। यह निर्णय बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ की सख्त टिप्पणियों के बाद आया है, जिसमें विभागीय ढिलाई पर कोर्ट ने नाराजगी जताई थी।

उल्लेखनीय है कि नागपुर महानगरपालिका, रेलवे और महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन महामंडल ने संयुक्त रूप से जमीन के उपयोग को परिवहन सुविधा के लिए बदलने की मांग की थी। अब जब नगर विकास विभाग ने 28 जुलाई को यह मंजूरी जारी कर दी है, तो परियोजना के क्रियान्वयन का रास्ता साफ हो गया है।

इस बदलाव के बाद अब रेलवे स्टेशन से एम्स रोड और वर्धा रोड को मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के माध्यम से जोड़ने की योजना को आगे बढ़ाया जाएगा। इससे शहर के प्रमुख इलाकों जैसे उड़ानपुल, लोहापुर, मसरस चौक, मोमिनपुरा आदि के नागरिकों और व्यापारियों को लाभ मिलेगा, जो लंबे समय से पुनर्वास और ट्रैफिक अव्यवस्था की समस्याओं से जूझ रहे थे।

अदालत में सरकार की ओर से प्रस्तुत जवाब में बताया गया है कि अगले तीन महीनों के भीतर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। हाईकोर्ट ने भी इस परियोजना को समयबद्ध रूप से आगे बढ़ाने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं, जिससे नागपुर के नागरिकों को शीघ्र ही एक आधुनिक और एकीकृत परिवहन प्रणाली मिल सकेगी।