logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

SC के निर्देश बाद नागपुर मनपा ने शुरू किया काम, बढ़ाएगी 'एबीसी कैंप' की संख्या, अतिरिक्त आयुक्त वसुमना पंत ने की समीक्षा बैठक


नागपुर: सड़कों पर घूमने वाले श्वानों को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी किये दिशा निर्देश पश्च्यात नागपुर महानगर पालिका ने काम शुरू कर दिया है। इसी के तहत मनपा ने शहर में श्वानों के लिए बने 'एबीसी कैंप' को बढ़ाने का निर्णय लिया है। मनपा अपर आयुक्त वसुमना पंत ने आवारा कुत्तो के नसबंदी और टिके योजना की समीक्षा की। जहां उन्होंने अधिकारियो को यह निर्देश दिया। 

मनपा मुख्यालय में आयोजित बैठक में शहर में आवारा पशुओं की देखभाल और नियंत्रण हेतु 'एबीसी (पशु जन्म नियंत्रण) शिविरों' की क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता पर चर्चा की गई। नागपुर शहर में वर्तमान में भांडेवाड़ी, गोरेवाड़ा और महाराज बाग में 'एबीसी (पशु जन्म नियंत्रण) शिविर' कार्यरत हैं। पशुओं की नसबंदी में तेज़ी लाने के लिए बुनियादी ढाँचे को और बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अतिरिक्त आयुक्त, एबीसी और एंटी-रेबीज कार्यक्रमों को बेहतर बनाने में सहयोग और समर्थन के लिए नागपुर पशु चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा, उन्होंने स्थानीय समुदायों को रेबीज की रोकथाम और रेबीज जागरूकता के लिए टीकाकरण के बारे में शिक्षित करने का भी सुझाव दिया।

शहर में संचालित तीनों एबीसी शिविरों की प्रगति और प्रदर्शन की निगरानी के लिए, एमएसयू के पशु चिकित्सा अधिकारी को एबीसी शिविरों का मासिक रिकॉर्ड रखने की ज़िम्मेदारी दी गई। अपर आयुक्त वसुमना पंत ने शहर में पालतू कुत्तों का पंजीकरण बढ़ाने के लिए भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मनपा स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आशा कार्यकर्ताओं को सर्वेक्षण की ज़िम्मेदारी सौंपी जाए ताकि कुत्तों द्वारा काटे गए रोगियों को चिकित्सा सहायता और रेबीज़ का टीका लगना सुनिश्चित हो सके। अपर आयुक्त पंत ने रेबीज़ की रोकथाम के बारे में व्यापक जागरूकता फैलाने के लिए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।