logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर जिला परिषद् सर्कल रचना पर घमासान; प्रशासन को मिली 53 आपत्तियां, 5 अगस्त को होगी सुनवाई


नागपुर: जिला परिषद की सर्कल रचना को लेकर एक सर्कल घटने पर सियासी घमासान मचा हुआ है। जिन क्षेत्रों से सर्कल हटाए गए हैं, वहां के नेताओं में नाराज़गी है, वहीं 53 आपत्तियाँ दर्ज कर चुनाव आयोग को पुनर्विचार के लिए मजबूर होना पड़ा है। आयोग ने अब 5 अगस्त को सुनवाई की तारीख तय की है, जिससे जिले की राजनीतिक हलचल और तेज़ हो गई है।

नागपुर ज़िला परिषद की सर्कल रचना में बदलाव ने जिले की राजनीति में भूचाल ला दिया है। हाल ही में की गई सर्कल पुनर्रचना में एक सर्कल कम कर दिया गया, जिससे अब ज़िले में 58 की जगह 57 सर्कल ही रह गए हैं। इस एक सर्कल की कटौती ने नेताओं के सियासी समीकरण बिगाड़ दिए हैं। जिस नेता का सर्कल खत्म हुआ है, उसे अब नए क्षेत्र में तालमेल बिठाना पड़ेगा, नई रणनीति बनानी पड़ेगी और यही बात कई नेताओं को नागवार गुज़री है।

इसी को लेकर ज़िला प्रशासन के पास अब तक 53 आपत्तियाँ दर्ज की जा चुकी हैं, जिन पर अब 5 अगस्त को सुनवाई होगी। आयोग की तरफ से सभी संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं और उन्हें तय समय पर उपस्थित होकर अपनी आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस सर्कल रचना में कई स्थानों पर वोटरों का संतुलन बिगड़ा है। जिन क्षेत्रों में नेताओं का मजबूत आधार था, उन जगहों को काट-छांटकर दूसरे क्षेत्रों में मिला दिया गया है। यही कारण है कि सर्कल हटने या नाम बदलने की संभावनाओं को लेकर अब गहन जांच और मांगें उठ रही हैं। साथ ही दो सर्कलों के नामों में भी बदलाव की चर्चा है, जहां मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है, वहां नाम फेरबदल के आसार जताए जा रहे हैं।

नेताओं की नाराज़गी, जनता की आशंका और आयोग की सुनवाई।  इस पूरे घटनाक्रम ने ज़िले की राजनीति को नई करवट दे दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 5 अगस्त के बाद आयोग क्या अंतिम निर्णय सुनाता है, और किसका सर्कल बचेगा और किसका सियासी ज़मीन से संपर्क टूटेगा।