logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gondia

Gondia: नाना पटोले ने का दावा, कहा - संसद के विशेष सत्र में मुंबई को बना देंगे केंद्र शासित प्रदेश


गोंदिया: प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले आज गोंदिया में हैं। यहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि संसद के पांच के दिन के अधिवेशन में मुंबई को गुजरात लेकर जाया जाएगा। मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया जाएगा। उनके इस दावे से सभी हैरान हैं।  

पटोले ने कहा कि संसद में देश बंट जाएगा। उन्होंने दावा किया किया कि  विदर्भ अलग हो जाएगा लेकिन विदर्भ के नागरिकों की सुविधा के लिए नहीं बल्कि मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के लिए। पटोले ने कहा कि यह योजन शुरू हो चुकी है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने में महाविकास आघाड़ी सरकार बाधक थी, इसलिए केंद्र सरकार और राज्यपाल की मदद से माविआ सरकार को उखाड़ फेंका गया। अब जब से राज्य में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार आई है, मुंबई और महाराष्ट्र की बड़ी परियोजनाओं पर गुजरातियों ने कब्ज़ा कर लिया है। लेकिन उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस में इसका विरोध करने की हिम्मत नहीं है।

नाना पटोले ने यह भी कहा कि अगर शिंदे-फडणवीस और अजीत पवार में हिम्मत है, तो उन्हें महत्वपूर्ण कार्यालयों और परियोजनाओं को मुंबई से बाहर ले जाने के लिए नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराते हुए उंनसे सवाल करने चाहिए।

वहीं, पटोले ने लेह लद्दाख में शहीद हुए गोंदिया के तुमखेड़ा के वीर सैनिक सुरेश नागपुरे के परिवार से भी मुलाकात कर शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर पटोले ने हुतात्मा सुरेश की पत्नी अभिलाषा, माता-पिता हुकलाल नागपुरे और भाई संतोष नागपुरे से चर्चा की और उन्हें सांत्वना दी।