logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

आलाकमान या राज्य इकाई प्रमुख से नहीं मिला कोई नोटिस: विजय वडेट्टीवार


मुंबई: महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने इस बात से इनकार किया कि हाल ही में विधानसभा में पारित महाराष्ट्र विशेष सार्वजनिक सुरक्षा विधेयक का विरोध नहीं करने को लेकर उन्हें पार्टी हाईकमान या राज्य इकाई प्रमुख से कोई नोटिस मिला है।महाराष्ट्र विधानसभा में पारित हुए जन सुरक्षा बिल को लेकर कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी नेता विजय वडेट्टीवार से जवाब तलब किया है। पार्टी की नाराजगी इस बात को लेकर है कि कांग्रेस ने सदन में इस बिल का पुरजोर विरोध नहीं किया, जिससे ये बिना किसी विरोध के पारित हो गया।

केंद्रीय नेतृत्व ने कांग्रेस के विधायक दल नेता विजय वडेट्टीवार से पूछा है कि जब कांग्रेस ने इस बिल का विरोध करने का रुख तय किया था, तब सदन में विरोध क्यों नहीं किया गया। बिल के पारित होने के बाद अब पार्टी ने वडेट्टीवार से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। इस बीच वडेट्टीवार ने कहा है कि उन्हें पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से कोई नोटिस नहीं मिला है। साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि ये बिल उस दिन सदन में प्रस्तुत किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बिल जब पेश किया गया, उस वक्त वे सदन में मौजूद नहीं थे। कांग्रेस नेतृत्व को इस बात की नाराजगी भी है कि वडेट्टीवार ने बाकी कांग्रेस विधायकों को भी इस बिल की जानकारी नहीं दी और ना ही विरोध के लिए कोई तैयारी की गई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि जन सुरक्षा बिल जैसे संवेदनशील मुद्दे पर पार्टी की भूमिका स्पष्ट होनी चाहिए थी और विरोध दर्ज कराया जाना चाहिए था। पार्टी अब इस मामले को गंभीरता से लेकर आगे की कार्रवाई की तैयारी में है।