logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

किसानों के मुद्दे पर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा; विजय वडेट्टीवार ने कर्जमाफी नहीं देने पर उठाये सवाल; अजित पवार ने राजनीति करने का लगाया आरोप


मुंबई: महाराष्ट्र विधानमंडल का मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन भी विधानसभा के बाहर से लेकर अंदर तक किसानो और कर्ज माफ़ी को लेकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने कर्ज माफ़ी सहित फसलों को भाव और अतिवृष्टि में हुए नुकसान की भरपाई का मुद्दा उठाते हुए चुनाव में किये वादे सरकार को याद दिलाए। वहीँ विपक्ष के हमले का सरकार ने जवाब दिया। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने विपक्ष पर किसानों के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। 

कांग्रेस विधायक दल नेता विजय वडेट्टीवार ने किसान कर्ज माफ़ी का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस नेता ने कहा, "कपास को दाम नहीं मिला। हम लागत का डेढ़ गुना गारंटीड दाम देंगे लेकिन हमें नहीं मिला। किसान बड़ी संख्या में आत्महत्या कर रहे हैं। तीन महीने में बड़ी संख्या में किसानों ने आत्महत्या की है। सरकार किसके लिए काम कर रही है? यह सवाल विजय वडेट्टीवार ने उठाया।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, "किसानों को धोखा देकर वे सत्ता में आए हैं। क्या सरकार के पास किसानों का कर्ज माफ करने के लिए पैसे नहीं हैं? हाईवे बनाने के लिए पैसे दे सकते हैं तो किसानों के लिए क्यों नहीं? ऐसा सवाल भी पूछा।


विपक्ष किसानों का नाम लेकर राजनीति कर रहा

विपक्ष के आरोप पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पलटवार किया है। उपमुख्यमंत्री पवार ने कहा, सरकार किसानों की मदद कर रही है। वे विपक्षी दल का प्रस्ताव दे सकते हैं, हम चर्चा के लिए तैयार हैं। हम चर्चा से कोई कमी नहीं निकाल रहे हैं। विपक्ष किसानों का नाम लेकर राजनीति कर रहा है। हम भी किसान हैं। कोई किसी के अलग बयान का समर्थन नहीं करता। हम आज भी चर्चा के लिए तैयार हैं। विपक्ष लोगों को मूर्ख बनाने की कोशिश कर रहा है। महायुति सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है।