logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: प्रकाश आंबेडकर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले - महाविकास अघाड़ी में पार्टियों के बीच तालमेल नहीं


अकोला: वंचित बहुजन अघाड़ी नेता प्रकाश आंबेडकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर महाविकास अघाड़ी में पार्टियों के बीच तालमेल नहीं है, उनमें आपसी झगड़ा चल रहा है. कांग्रेस में कोई नेता नहीं है, न ही कोई निर्णय लेने वाला. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं को कुछ उम्मीदवारों में कोई दिलचस्पी नहीं है.

आंबेडकर ने यह आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस, एनसीपी शरद चंद्र पवार गुट, शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे इन पार्टियों के नेता और पदाधिकारी एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस जिले के नेताओं का कांग्रेस या प्रत्याशी से कोई संबंध नहीं है. वे विधानसभा चुनाव पर फोकस कर काम कर रहे हैं. इसलिए चुनाव जीतने के लिए जिला स्तर पर रणनीति बनाई जा रही है. 

साथ ही उन्होंने कहा की  हम राज्य की बाकी सीटों के बारे में भी दो दिनों में निर्णय जारी करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीलेश देव, नरेंद्र बेलसरे, प्रो प्रसन्नजीत गवई, विकास सदानशिव, पराग गवई आदि उपस्थित थे।