logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बारिश से प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा, पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने किया ऐलान


नागपुर: राज्य के राजस्व और जिले के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने रविवार को नागपुर स्थित नियोजन भवन में विभिन्न मुद्दों पर ज्ञापन लेकर आए नागरिकों से बातचीत की। इस दौरान सभी ज्ञापन स्वीकार कर, मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को उन पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान पत्रकारों के बातचीत में बावनकुले ने स्थानीय निकाय चुनाव, कांग्रेस के वोट चोरी के आरोप सहित कई मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त की.

विदर्भ सहित राज्य में कई जगह बारिश ने कहर बरपाया है. भारी बारिश से फसलों सहित अन्य संपत्ति का भी नुकसान हुआ है. सरकार की ओर से इस संबंध कदम उठाए जाने के सवाल पर चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि महाराष्ट्र में जिन स्थानों पर औसत से अधिक वर्षा हुई है, वहां पंचनामा करने तथा एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के मानदंडों के अनुसार मुआवजा प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी के साथ स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की तैयारी के विषय में सवाल पूछे जाने पर बावनकुले ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, हमारे प्रदेश अध्यक्ष रवि चव्हाण और मैंने महाराष्ट्र में यात्रा के दौरान स्थानीय निकाय चुनाव महायुति के साथ ही लड़ने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हालाँकि, जहाँ यह संभव न हो, वहाँ चुनाव सौहार्दपूर्ण तरीके से लड़ा जाए और महायुति को कोई नुकसान न हो, स्थानीय नेताओं को यह सुनिश्चित करना होगा।

वहीं, विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोप पर भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस से मेरी अपील है कि वे अभी मतदाता सूची की जाँच कर लें। स्थानीय निकाय चुनाव भी विधानसभा की मतदाता सूची के आधार पर ही होने वाले हैं। इसलिए अगर उन्हें कोई आपत्ति है, तो अभी उठाएँ। चुनाव हारने के बाद, फिर से हार का ठीकरा मतदाता सूची पर नहीं फोड़ा जाना चाहिए।