logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

रविंद्र चव्हाण की 'टीम महाराष्ट्र' तैयार: विदर्भ के 'पावर हाउस' संजय कुटे महासचिव, फुके और डेहनकर को मिली सचिव की कमान


नागपुर/मुंबई: भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। मंगलवार को मुंबई में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया। विदर्भ को प्रतिनिधित्व देते हुए जलगांव-जामोद से विधायक संजय कुटे को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। वहीं विधायक परिणय फुके और पूर्व महापौर अर्चना डेहनकर को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लंबे इंतजार के बाद आख़िरकार मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी। चव्हाण ने अपने अपनी जंबो कार्यकारिणी घोषित की है। जिसमें 12 उपाध्यक्ष, चार महासचिव, 12 सचिव शामिल है। इसी के साथ चव्हाण ने पार्टी के विभिन्न मोर्चो के नाम का भी ऐलान किया है। 

चव्हाण ने अपनी कार्यकारिणी में विदर्भ को खासा महत्व दिया है। प्रदेश से जीन नेताओं को संगठन में शामिल किया है इसमें, 

  • पूर्व सांसद रामदास तडस, प्रदेश उपाध्यक्ष 
  • विधायक प्रवीण पोटे, प्रदेश उपाध्यक्ष 
  • विधायक संजय कुटे, प्रदेश महासचिव 
  • विधायक परिणय फुके, प्रदेश सचिव 
  • पूर्व महापौर अर्चना हेड़नकर, प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके साथ ही गडचिरोली के पूर्व विधायक देवराम होली को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नामों के ऐलान के दौरान रवींद्र चव्हाण ने कहा कि कई नेताओं ने संगठन में काम करने की इच्छा जताई थी, लेकिन पद सीमित होने के कारण सभी को जिम्मेदारी नहीं दी जा सकी। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी कार्यकर्ता और नेता एकजुट होकर प्रदेश में पार्टी को और मजबूत करने का काम करेंगे।