logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

H1B वीजा शुल्क बढ़ोतरी और नेपाल आंदोलन पर संघ की प्रतिक्रिया आई सामने, जाने क्या कहा


नागपुर: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के H1B वीजा शुल्क में भारी बढ़ोतरी की है। ट्रंप के ऐलान के बाद से इसपर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू है। एक तरफ जहां जो लोग अमेरिका जाकर नौकरी करने के इक्छुक है उनके सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। वहीं दूसरी तरफ विपक्षी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर हमलावर है। इसी बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि, हम भारत को आत्मनिर्भर बनाने में लगे हुए हैं। जिससे कोई भी विदेशी दवाब का हमपर कोई असर नहीं पड़े।" 

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपना शताब्दी वर्ष मन रहा है। शतब्दी वर्ष में होने वाले विजयदशमी कार्यक्रम अन्य कार्यक्रमों से अलग और भव्य होगा। इसको लेकर रेशमबाग मैदान में तैयारी भी शुरू हो गई है। इसी को लेकर सोमवार को संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने तैयारियों की वृस्तुत जानकारी दी। इसी दौरान उनसे नेपाल में हुई हिंसा और 
H1B वीजा शुल्क में हुई बढ़ोतरी को लेकर सवाल किया। जिसपर उन्होंने जवाब दिया। 

आंबेकर ने कहा, "
हिंदू समुदाय का सशक्तिकरण केवल भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य पूरे विश्व को दुखों से मुक्ति दिलाना है। दुनिया भर में चल रहे षड्यंत्र का जवाब देने के लिए हिंदू समुदाय को संगठित और जागरूक होने की आवश्यकता है।"

H1B वीजा शुल्क की बढ़ोतरी को लेकर भी आंबेकर ने संघ का पक्ष रखा है। आंबेकर ने कहा, "संघ और स्वयंसेवक भारत की प्रगति के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा उद्देश्य भारत को मजबूत बनाना है ताकि किसी भी देश या समाज में कोई संकट उत्पन्न न हो। संघ का उद्देश्य यह प्रयास करना है कि दुनिया का कोई भी समाज दुःख में न रहे।" उन्होंने आगे कहा, "संघ का प्रयास भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है, ताकि किसी भी बाहरी दबाव का ज्यादा असर न हो।"