logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मुंबई और नागपुर के बीच चलेगी छह स्पेशल ट्रेन, विदर्भ के यात्रियों को गणेश उत्सव पर मिलेगी अतिरिक्त रेल सुविधा


नागपुर: आगामी श्री गणेश उत्सव के मद्देनजर मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। श्रद्धालुओं की यात्रा सुविधा को देखते हुए लोकमान्य टिळक टर्मिनस, मुंबई से नागपुर के बीच 6 विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है। इस निर्णय से विदर्भ के यात्रियों को त्योहार के दौरान अतिरिक्त रेल सुविधाएं मिलेंगी।

श्रीगणेश उत्सव को ध्यान में रखते हुए मध्य रेलवे ने लोकमान्य टिळक टर्मिनस, मुंबई से नागपुर के बीच 6 विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। अनारक्षित डिब्बों का आरक्षण यूटीएस प्रणाली से होगा और किराया सुपरफास्ट मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों के समान रहेगा।

ट्रेन क्रमांक 02101 विशेष गाड़ी 22 अगस्त से 5 सितंबर तक हर शुक्रवार को लोकमान्य टिळक टर्मिनस से रात 12:15 बजे चलेगी और उसी दिन दोपहर 1:40 बजे नागपुर पहुँचेगी। जबकि ट्रेन क्रमांक 02102 विशेष गाड़ी हर शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे नागपुर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 5 बजे लोकमान्य टिळक टर्मिनस पहुँचेगी। त्योहार के दौरान इन ट्रेनों से विदर्भ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।