logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

बार्टी, सारथी समेत 4 संस्थानों के कार्यक्रम समानता के लिए नई नीति बनाने का राज्य कैबिनेट का फैसला


मुंबई: राज्य मंत्रिमंडल की कल हुई बैठक में बार्टी, सारथी, महाज्योति और अमृत संस्थानों के कार्यक्रमों में समानता लाने के लिए एक नई स्वतंत्र नीति बनाने का निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुंबई में महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक से सरकारी लेनदेन को भी मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने अहमदनगर जिले में एक नया पशु चिकित्सा कॉलेज स्थापित करने को भी मंजूरी दी।

इस बैठक में भवन एवं संनिर्माण श्रमिकों से संबंधित नियमों में संशोधन करने तथा राज्य ऋण पर ब्याज का भुगतान अगले पांच वर्षों तक करने का भी निर्णय लिया गया।

कैबिनेट ने महाप्रीत के माध्यम से ठाणे में आवास परियोजनाओं के कार्यान्वयन को भी मंजूरी दी। राज्य सरकार ने कल की बैठक में चार चैरिटी सहायक आयुक्त पदों के निर्माण और कोराडी में सुपर क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पावर प्रोजेक्ट को भी मंजूरी दे दी है।