logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सुनील तटकरे ने राहुल गांधी के आरोपों को बताया 'बचकाना', नाना पटोले पर भी किया प्रहार


नागपुर: कांग्रेस नेता नाना पटोले द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों पर, एनसीपी (अजित पवार गुट) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा कि नाना पटोले भी अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। विधानसभा चुनाव से पहले ही उन्होंने ऐसा बयान दिया था जैसे वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने वाले हों। वहीं, राहुल गांधी के आरोपों पर सुनील तटकरे ने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं, लेकिन चुनाव आयोग पर ऐसे आरोप लगाना उनका बचकानापन है।

राहुल गांधी के वोट चोरी के नए आरोपों पर महाराष्ट्र कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा था कि राहुल गांधी ने कहा है कि देश में गलत काम हो रहे हैं और इसे रोका जाना चाहिए तथा संबंधित अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। राहुल गांधी ने एक ऐसे चुनाव क्षेत्र का उदाहरण दिया जहाँ कांग्रेस उम्मीदवार हार गया था।

कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आज गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर फिर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ऑनलाइन माध्यम से वोट चोरी की गई है। उन्होंने चंद्रपुर जिले की राजुरा विधानसभा का उदाहरण देते हुए दावा किया कि यहां जानबूझकर 6850 वोट बढ़ाए गए। इसी के साथ राहुल यह भी दावा किया कि, जिनके नाम जोड़े गए उनका कोई पता नहीं है।