logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित ट्वीट करना तेजस्वी यादव को पड़ा भारी, गडचिरोली पुलिस में मामला दर्ज


गडचिरोली: शुक्रवार, 22 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नियोजित बिहार राज्य के दौरे के पूर्व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्विटर के माध्यम से आपत्तीजनक बयान देने का मामला अब पूरे देश में गरमाने लगा है। इस मामले में गड़चिरोली के विधायक डा. मिलिंद नरोटे ने शहर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करायी है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस दौरान विधायक डा. नरोटे और भाजपा के अन्य नेताओं ने तेजस्वी यादव का निषेध व्यक्त किया। 

शिकायत पत्र में विधायक डा. नरोटे ने बताया कि, शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार राज्य के गया का दौरा आयोजित किया गया था। इस दौरे के 4 घंटे पूर्व ही बिहार राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर अकाऊंट पर प्रधानमंत्री मोदी के संदर्भ में आपत्तीजनक बयान दिया। 'गया जी में लगी हैं जुमले की दूकान, प्रसिध्द जुमले की दूकान, हर वादे की जुमला होने की 100 प्रतिशत गारंटी'

इस आशय का बयान सोशल मीडिया में वायरल कर प्रधानमंत्री मोदी की बदनामी की गयी है। इस मामले में तेजस्वी यादव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग विधायक डा. नरोटे ने की। इस समय भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रशांत वाघरे, अनिल तिडके, अनिल पोहनकर, अनिल कुनघाडकर आदि उपस्थित थे।