logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

मंत्रिमंडल का दिन हुआ तय; दोनों दलों के बीच फार्मूला भी हुआ तय, इतने लोग लेंगे मंत्री पद की शपथ


मुंबई:  शिंदे-फडणवीस सरकार का गठन हुए 10 महीने का से ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन इसके बावजूद अभी तक पूरा मंत्रिमंडल नहीं भरा गया है। जिसको देखते हुए सरकार के समर्थक विधायकों द्वारा लगातार विस्तार का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अब इंतजार समाप्त होता दिखाई दे रहा है। सरकार में मंत्री शंभूराज देसाई के अनुसार आगामी मानसून सत्र या उसके पहले मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।

11 मंत्री ले सकते हैं शपथ

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों दलों में यह भी तय हो गया है कि, कितने मंत्री शपथ लेंगे। सूत्रों की माने इस मंत्रिमंडल विस्तार में 11 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। जिसमें छह भाजपा और पांच शिंदे गुट के विधायक शामिल होंगे। हालांकि, अभी तक मानसून सत्र कब से शुरू होगा इसकी घोषणा नहीं हुई है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे करेंगे तारीखों की घोषणा

पिछले दिनों शिंदे और फडणवीस दो दिन के दिल्ली दौरे पर थे। जहां दोनों नेताओं ने भाजपा अध्यक्ष और अमित शाह से मुलाकात की। इसके बाद से चर्चा शुरू हो गई है कि, जल्द ही मंत्री मंडल का विस्तार होगा। वहीं इसके बाद उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने भी जल्द विस्तार की बात कही थी। वहीं मुख्यमंत्री शिंदे द्वारा तारीखों के ऐलान किया जाएगा ऐसा कहा था।