logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

शिवसेना के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर सुप्रीम कोर्ट में फिर टली सुनवाई, अब 12 नवंबर को अगली सुनवाई


नई दिल्ली: महाराष्ट्र की राजनीति में एक प्रमुख दल बहुचर्चित शिवसेना के नाम और चुनाव चिन्ह विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट में एक बार से सुनवाई टल गई है। वैसे तो इस सुनवाई पर पूरे देश की निगाहें टिकी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले में 12 नवम्बर को अगली सुनवाई करेगा।

जून 2022 में महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर हुआ था , तब शिवसेना पार्टी  टूटकर दो गुटों में बंट गई। जिनमें से एक गुट एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और दूसरा गुट उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में रहा। 

दोनों गुटों ने शिवसेना के चुनाव चिन्ह धनुष बाण पर अपना-अपना दावा किया और मामला चुनाव आयोग के पास गया। तब चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के पक्ष में फैसला दिया और उसे असली शिवसेना माना। जिसके बाद शिवसेना का चुनाव चिन्ह धनुष बाण एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला। उद्धव ठाकरे गुट ने चुनाव आयोग के उस फैसले को चुनौती दी, वैसे उद्धव गुट फिलहाल 'मशाल' चिन्ह के साथ काम कर रहा है। अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट में है।

मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में न्यायधीश सूर्यकांत, न्यायाधीश उज्जल भुइयां और न्यायाधीश एनके सिंह की पीठ ने दलीलों को सुनने के बाद इस मामले में अगली सुनवाई 12 नवम्बर तक के लिए टाल दी है। अब 12 नवम्बर को अगली सुनवाई होगी।