logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

मंत्री रहते विजय वडेट्टीवार कांग्रेस छोड़ भाजपा में होना चाहते थे शामिल, मंत्री धर्मराव आत्राम ने किया बड़ा दावा


गडचिरोली: चुनाव के समय में दावे-प्रतिदावे का दौरा जारी है। इसी बीच गुरुवार को राज्य सरकार में मंत्री धर्मराव आत्राम ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने बड़ा दावा किया है। आत्राम ने कहा कि, वडेट्टीवार कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होना चाहते थे, इसको लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले से बात भी हो गई थी। 

आत्राम ने कहा, "राज्य में जब महाविकास अघाड़ी की सरकार थी। विजय वडेट्टीवार उस समय राज्य सरकार में मंत्री थे और मैं विधायक था। इसी दौरान मुंबई एयरपोर्ट पर एक बैठक हुई। बैठक में मैं, विजय वडेट्टीवार और मौजूदा भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले भी मौजूद थे। इस दौरान वडेट्टीवार जल्द से जल्द भाजपा में शामिल होने की बात कह रहे थे।" यह दावा करते हुए आत्राम ने यह भी कहा कि, वह नार्को टेस्ट करने के लिए तैयार हैं। 

चार जून को वडेट्टीवार करेंगे भाजपा में प्रवेश 

आत्राम और वडेट्टीवार के बीच वार-पलटवार चल रहा है। बीते दिनों आहेरी में आयोजित सभा में आत्राम ने बड़ा दावा करते हुए कहा था कि, वडेट्टीवार चार जून को भाजपा में शामिल होंगे। आत्राम के दावे पर प[पलटवार करते हुए वडेट्टीवार ने कहा था कि, मंत्री जी के संपत्ति से बहुत धनी है लेकिन बुद्धि से नहीं।