logo_banner
Breaking
  • ⁕ राम रक्षा आंदोलन: उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे सहित यूबीटी के नेता पहुंचे नागपुर ⁕
  • ⁕ पूर्व मुख्यमंत्री पर मंत्री आशीष जायसवाल का तीखा प्रहार, कहा- उद्धव ठाकरे घर से बाहर निकले, ये राम की कृपा ⁕
  • ⁕ 'जनाब उद्धव ठाकरे' को अब याद आए रामलल्ला! पार्टी बचाने के लिए कर रहे 'रामरक्षा': नवनीत राणा का करारा हमला ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

विनोद तावड़े पर विरार में पैसे बांटने का आरोप, बहुजन अघाड़ी के कार्यकर्ताओं का दावा, मचा बवाल


मुंबई: विरार में बहुजन विकास अघाड़ी ने बीजेपी नेता विनोद तावड़े पर पैसे बांटने का आरोप लगाया है. बीजेपी प्रत्याशी राजन नाइक और बीजेपी के कुछ पदाधिकारी विरार के पूर्व मनवेलपाड़ा में विवंत होटल आये थे. वे मीटिंग कर रहे थे. तभी वहाँ बाविआ के कुछ कार्यकर्ता भी होटल में आये. बविआ के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यहां पैसों का बंदरबांट हो रहा है. 

इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है. विवांत  होटल में विद्यामान विधायक क्षितिज ठाकुर भी मौजूद थे. वीडियो में दिख रहा है कि विनोद तावड़े और क्षितिज ठाकुर के बीच बहस हो रही है. क्षितिज ठाकुर ने दावा किया कि विनोद तावड़े 5 करोड़ रुपये लेकर आये थे. साथ ही उनके पास डायरियां हैं. क्षितिज ठाकुर का आरोप है कि विनोद तावड़े की डायरियां मिलीं जिनमें 15 करोड़ की रकम दर्ज थी.

पैसे बांटने का आरोप लगने के बाद चुनाव आयोग ने विनोद तावड़े की कार की जांच की. वहीं, विनोद तावड़े ने इस पैसे बांटने के इस दावे को गलत बताया है. अब देखना यह है कि इस पर आगे क्या कार्रवाई होती है.