logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

शिवसेना ठाकरे और NCP शरद पवार गुट को हमने संभाला: नाना पटोले


अकोला: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में हमने सताई हुई शिवसेना ठाकरे और एनसीपी शरद पवार गुट को संभाल लिया है. उन्होंने बयान दिया कि वो अगला चुनाव महाविकास अघाड़ी के तौर पर लड़ेंगे. उन्होंने अकोला के वाडेगांव में अपने जन्मदिन के अवसर पर आयोजित लाडु तुला कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा. 

इस दौरान पटोले ने कहा कि महाविकास अघाड़ी में आगामी चुनावों में भी योग्यता के आधार पर सीटें आवंटित की जानी चाहिए. ओबीसी को लेकर पटोले ने बीजेपी पर निशाना साधा और आरोप लगाया है कि बीजेपी में ओबीसी नेताओं को खत्म करने का काम किया जा रहा है.

राजू शेट्टी ने महाविकास अघाड़ी नेताओं पर विश्वासघात का आरोप लगाया था. इस पर पटोले ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि राजू शेट्टी ने किसे प्रस्ताव दिया था. उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे और नरेंद्र मोदी द्वारा मतदाताओं को नक्सली कहने का मतलब है कि संविधान को खतरा होने लगा है.

इस मौके पर नाना पटोले ने आरोप लगाते हुए कहा कि साड़ी वितरण के कार्य में सरकार ने पैसे खाए लिया है. मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये आलाकमान के हाथ में है.