logo_banner
Breaking
  • ⁕ राम रक्षा आंदोलन: उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे सहित यूबीटी के नेता पहुंचे नागपुर ⁕
  • ⁕ पूर्व मुख्यमंत्री पर मंत्री आशीष जायसवाल का तीखा प्रहार, कहा- उद्धव ठाकरे घर से बाहर निकले, ये राम की कृपा ⁕
  • ⁕ 'जनाब उद्धव ठाकरे' को अब याद आए रामलल्ला! पार्टी बचाने के लिए कर रहे 'रामरक्षा': नवनीत राणा का करारा हमला ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

कौन बनेगा मुख्यमंत्री? चर्चाओं के बीच देवेंद्र फडणवीस ने दिया बड़ा इशारा


छत्रपति संभाजीनगर: मुख्यमंत्री पद को लेकर महायुति (Mahayuti) में विवाद गहराता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता हो या शिवसेना के नेता सभी सीएम पोस्ट पर अपने नेता के लिए लॉबिंग करने में लगे हुए हैं। इसी बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे दिखाई दे रहे देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने बड़ा इशारा दिया है। फडणवीस ने कहा कि, "राज्य में तीन दलों की महायुति सरकार (mahayuti Government) बनाने वाली है। वहीं मुख्यमंत्री पर जल्द ही सभी सवालों का जवाब मिलेगा।"

फडणवीस बुधवार को छत्रपति संभाजीनगर पहुंचे थे। जहां एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने फडणवीस से मुख्यमंत्री पद को लेकर सवाल पूछा। जिसपर एक लाइन का जवाब देते हुए भाजपा नेता ने कहा, "इसका जवाब जल्द ही दिया जाएगा। महायुति के तीनों दलों के सभी वरिष्ठ सदस्य मिलकर इस पर निर्णय ले रहे हैं।"