logo_banner
Breaking
  • ⁕ देवेंद्र फडणवीस और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 30 मिनट तक हुई चर्चा ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

कौन बनेगा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री? रामदास अठावले ने बताई मोदी और शाह के दिल की बात!


नई दिल्ली: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद की घोषणा के इंतजार और कयासों के बीच केंद्रीय मंत्री और महायुति में शामिल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख रामदास अठावले ने अपने बयान से हलचल मचा दी है। अठावले ने कहा है कि बीजेपी हाई कमांड देवेंद्र फडणवीस को ही मुख्यमंत्री बनाना चाहता है, जिसके चलते एकनाथ शिंदे नाराज हैं।    

रामदास अठावले ने कहा, “महाराष्ट्र विवाद जल्द खत्म होना चाहिए। भाजपा हाईकमान ने तय किया है कि देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनाया जाना चाहिए, लेकिन एकनाथ शिंदे नाखुश हैं और उनकी नाराजगी दूर करने की जरूरत है।”

अठावले ने आगे कहा, “भाजपा के पास इतनी सीटें हैं कि भाजपा भी सहमत नहीं होगी। मुझे लगता है कि एकनाथ शिंदे को 2 कदम पीछे हटना चाहिए, जैसे देवेंद्र फडणवीस ने 4 कदम पीछे हटकर उनके नेतृत्व में काम किया। एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम या कम से कम केंद्रीय मंत्री बनना चाहिए। पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस बारे में जरूर सोचेंगे और जल्दी से कुछ फैसले लिए जाने चाहिए।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “हमें एकनाथ शिंदे और उनके 57 विधायकों की बहुत जरूरत है। जल्दी से जल्दी समझौता हो जाना चाहिए और बड़े भरोसे के साथ मंत्रिमंडल का विस्तार होना चाहिए, लेकिन उस मंत्रिमंडल में मेरी पार्टी को एक मंत्री पद मिलना चाहिए। मैंने देवेंद्र फडणवीस से भी ऐसी ही मांग की थी।”