logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

उत्तर मुंबई से विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया सिरे से खारिज


मुंबई: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को कहा कि वह नागपुर से ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। फडणवीस के उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाएं जिसे उन्होंने अब खारिज कर दिया है। मुंबई में दीपावली स्नेह भोज में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान फडणवीस ने कहा, “नागपुर से ही विधानसभा चुनाव लडूंगा।” 

देवेंद्र फडणवीस के केंद्रीय राजनीति में जाने की चर्चाएं अक्सर होती रहती हैं। लेकिन फडणवीस का कहना है कि फिलहाल उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है। फडणवीस ने कहा कि जैसा समय आएगा वैसा निर्णय लिया जाएगा। 

अपने आगे के राजनीतिक सफर के बारे में उत्तर देते हुए फडणवीस ने कहा कि राजनीति में कब क्या हो जाए, यह बताया नहीं जा सकता है। इसके साथ ही फडणवीस ने बताया कि 7 दिसंबर से नागपुर में शुरू होने वाले अधिवेशन से पहले वह मंत्रिमंडल विस्तार करने का प्रयास कर रहे हैं। 

हाल ही में फडणवीस छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का प्रचार कर लौटे फडणवीस ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा फिर से सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आश्चर्यजनक परिणाम आएंगे। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को राजस्थान में भारी जीत मिलेगी। 

देखें वीडियो: