logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

देश को कमजोर करने के लिए युवाओं को नशीले पदार्थों के जरिये निशाना बनाया जा रहा: फडणवीस


ठाणे: आठ जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि भारत एक मजबूत राष्ट्र और पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है, लेकिन देश को अंदर से कमजोर करने के लिए इसके युवाओं को नशीले पदार्थों के जरिए निशाना बनाया जा रहा है।

फडणवीस ने मादक पदार्थों को एक ‘‘अदृश्य दुश्मन’’ बताते हुए लोगों से इस बुराई के खिलाफ युद्ध छेड़ने और इससे सामूहिक रूप से लड़ने का आग्रह किया। फडणवीस ‘नशा मुक्त नवी मुंबई’ अभियान के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे। यह मुंबई के उपनगर को नशा मुक्त बनाने की महत्वाकांक्षी पहल है। इस अभियान की शुरुआत नवी मुंबई पुलिस ने की है।

लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, ‘‘यह नवी मुंबई पुलिस द्वारा चलाया गया सबसे महत्वपूर्ण अभियान है। लेकिन यह केवल नवी मुंबई के बारे में नहीं है। यह महाराष्ट्र और भारत के लिए एक लड़ाई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक मजबूत राष्ट्र और पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है। लेकिन जैसे-जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं, हमारे युवाओं को देश को अंदर से कमजोर करने के लिए मादक पदार्थ के माध्यम से निशाना बनाया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कनाडा जैसे देश मादक पदार्थ के खिलाफ अपनी लड़ाई हार गए हैं और उन्होंने कानून बनाने का सहारा लिया है लेकिन भारत इस युद्ध को जीतने की स्थिति में है। राज्यों और जिलों के बीच मजबूत समन्वय के साथ, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि महाराष्ट्र और देश नशा मुक्त हो जाए।’’

फडणवीस ने मादक पदार्थ के खतरे से निपटने में समाज की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘यह कोई सामान्य युद्ध नहीं है। आप नजर आ रहे दुश्मन को देखकर उससे ताकत से लड़ सकते हैं, लेकिन मादक पदार्थ जैसे अदृश्य दुश्मन से लड़ने के लिए समाज की सामूहिक ताकत की आवश्यकता होती है।’ मुख्यमंत्री फडणवीस ने युवाओं को मादक पदार्थ के दुरुपयोग के खतरों के बारे में शिक्षित करने के महत्व पर भी जोर दिया।

फडणवीस ने नागरिकों से अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह करते हुए कहा, ‘‘मादक पदार्थ के खिलाफ यह लड़ाई सच्ची 'देशभक्ति' है। इस युद्ध में मुखबिर बनना भी समाज के लिए एक बड़ी सेवा है।’’

इस अभियान को अपना समर्थन देने वाले बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम इस कार्यक्रम में मौजूद थे। फडणवीस ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘जॉन अब्राहम ने जीवन में सब कुछ देखा है, लेकिन कभी भी मादक पदार्थ के चंगुल में नहीं फंसे। इस अभियान में उनकी भागीदारी (मादक पदार्थ के खिलाफ) संदेश को और प्रभावशाली बनाएगी।’’