logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

युवामोर्चा ठान ले तो रच सकता है इतिहास, प्रदेश कर्यकारिणी की बैठक में बोले केंद्रीय मंत्री भागवत कराड


मुंबई: केंद्र और राज्य सरकार के कामों को जन-जन तक पहुंचाने का काम भारतीय जनता युवा मोर्चा को करना चाहिए। अगर युवा मोर्चा ने ठान लिया तो वह इतिहास रचने की ताकत रखता हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा की महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारिणी में बोलते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री भागवत कराड ने यह बात कही। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, जो काम करेगा उसे उसका परिणाम जरूर मिलेगा।

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने महाविजय हासिल करने का लक्ष्य तय किया है। इसी के मद्देनजर सभी प्रमुख मोर्चो को काम पर लगाया गया है। इसी के मद्देनजर युवा मोर्चा ने शनिवार को छत्रपति संभाजीनगर में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव रोहित चहल, राष्ट्रीय सचिव गौरव गौतम, भाजपा प्रदेश महासचिव और युवा मोर्चा प्रभारी विक्रांत पाटिल, भाजपा प्रदेश महासचिव सचिव संजय केनेकर, महाराष्ट्र भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल लोणीकर, क्षेत्र सचिव किरण पाटिल, छत्रपति संभाजी नगर शहर जिला अध्यक्ष शिरीष बोरालकर मौजूद रहे। 

भागवत कराड ने कहा, "भारतीय जनता युवा मोर्चा को पार्टी संगठन बनाने और संगठन को बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है और जो कार्यकर्ता काम करेगा उसे निश्चित परिणाम मिलेंगे। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने जोर देकर कहा कि अगर भारतीय जनता युवा मोर्चा तय कर ले कि युवा मोर्चा इतिहास रचने की ताकत रखता है।" उन्होंने युवा मोर्चा से आग्रह किया कि युवा मोर्चा को इसे पूरा करने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष राहुल लोणीकर ने विश्वास जताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर रिकार्ड मतों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनाने में युवा मोर्चा इसमें अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि, राज्य की 48 और 288 विधानसभा सीटों को जितने में युवा मोर्चा अपनी पूरी ताकत लगाएगी।"

लोणीकर ने आगे कहा, पूर्ण बहुमत से सरकार बनी तो धारा 370 हट सकती है, तीन तलाक जैसी दमनकारी परंपराएं बंद हो सकती हैं। मर्यादा परुषोतम श्री राम का 550 साल का बनवास समाप्त हो सकता है। इसलिए एक बार फिर भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने में युवा मोर्चा अपना पूरा प्रयास करेगा।"