logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

World Cup 2023: नागपुर में भी होगा वर्ल्ड कप का मैच! बीसीसीआई की संभावित 15 शहरों वाली सूची में उपराजधानी का भी नाम 


नागपुर: देश में होने वाले एक दिवसीय वर्ल्ड कप (One Day Cricket World Cup) के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Cricket Control of India) ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी के मद्देनजर बीसीसीआई ने देश के 15 शहरों की एक सूची तैयारी की है, जहां मैचों का आयोजन किया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस सूची में उपराजधानी का भी नाम शामिल है। इसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई है कि, वर्ल्ड कप का एक मैच नागपुर (Nagpur) में भी खेला जाएगा। 

संभावना है कि नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन के मैदान पर वार्म-अप मैच के साथ ही लीग के मैच का आयोजन किया जा सकता है। नागपुर के आलावा इस लिस्ट में मुंबई, पुणे के साथ बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, धर्मशाला, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, इंदौर, राजकोट, त्रिवेंद्रम, और अहमदाबाद को भी शामिल किया गया।  

बता दे कि, विश्व कप 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच खेला जाना है। 46 दिनों तक चलने वाले इस सबसे बड़े क्रिकेट लीग  में नॉकआउट मैच सहित कुल 48 मैच खेले जाने हैं। फिलहाल बीसीसीआई क्रिकेट वर्ल्ड कप कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के काम में जुटा है। अंतिम घोषणा द ओवल में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के दौरान की जाएगी। जिसके बाद बोर्ड द्वारा  शॉर्टलिस्ट शहरो की सूचि को आईसीसी के साथ साझा करेगा जिसके बाद ही पूरी तस्वीर साफ़ होगी।

2011 में हुआ था आखिरी बार एक दिवसीय 

भारत में 2011 में आखिरी बार एकदिवसीय विश्वकप खेला गया था। उस दौरान नागपुर में लीग के चार मैच खेले गए थे। इनमे भारत और दक्षिण अफ्रीका का भी मैच शामिल है। जामठा में खेले इस मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने 48.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 296 रन बनाएं थे। मैच में सचिन ने शानदार 111 रन की पारी खेली थी। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने दो गेंद सेष रहते हुए तय टारगेट को पा लिया। इसी के साथ अफ़्रीकी टीम ने तीन विकेट से मैच अपने नाम कर लिया था।