logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

India vs Australia Test Series: नेट पर जमकर पसीना बहा रही टीम इंडिया, बीसीसीआई ने अभ्यास सत्र को रखा निजी 


नागपुर: ऑस्ट्रेलिया (Australia) के साथ होने वाले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम (Indian Cricket Team) नागपुर पहुंच चुकी है। पिछले दो दिनों से टीम लगातार नेट पर पसीना बहा रही है। विदर्भ क्रिकेट असोसिएशन (Vidarbha Cricket Association) के सिविल लाइन्स स्थित स्टेडियम में भारतीय टीम का प्रैक्टिस सेशन आयोजित किया गया है। जहां टीम के खिलाडी जमकर पसीना बहा रहे हैं। सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू हुआ यह सेशन शाम साढ़े चार बजे तक चला। 

नेट प्रैक्टिस के दौरान कप्तान रोहित शर्मा, और विराट कोहली, केएल राहुल, केएस भरत और ईशान किशन, ने बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की। जबकि अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट, आर. अश्विन, कुलदीप यादव सहित अन्य गेंदबाजों ने गेंदबाजी की। बल्लेबाजी के बाद सभी खिलाड़ियों ने फील्डिंग की प्रैक्टिस भी की।

पसंदीदा खिलाड़ियों को देखने फैंस में जबरदस्त क्रेज 

ज्ञात हो कि, करीब पांच साल बाद नागपुर टेस्ट मैच की मेजबानी करने वाला है। इसको लेकर शहर के क्रिकेट प्रेमियों में जमकर उत्साह है। अभ्यास सत्र में अपने पसंदीदा खिलाड़ी को देखने के लिए फैंस बड़ी संख्या में सिविल लाइन्स के वीसीए स्टेडियम में पहुंच रहे हैं। फैंस की बढ़ती संख्या को देखते हुए वीसीए के सदर मैदान को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। खिलाडियों की सुरक्षा को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को मैदान के बाहर तैनात किया गया है। 

बीसीसीआई ने अभ्यास सत्र को रखा निजी 

ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड कोई भी लापरवाही नहीं करना चाहता। वह इस बात का बेहद ख्याल रख रहा है कि, किसी भी कारण खिलाड़ियों का ध्यान न भटके और खिलाड़ी पूरा ध्यान केवल अभ्यास में लगाए। इस कारण टीम इंडिया की पुरे अभ्यास सत्र को निजी रखा गया है। मीडिया को अभ्यास सत्र में जाने की परमिशन नहीं दी गई है।