logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

जाने:वीसीए का मैदान और ऑफ़ इस्पीनर्स का क्या है ख़ास रिश्ता


नागपुर:नागपुर में विदर्भ क्रिकेट का मैदान हमेशा से ही ऑस्टेलिया के लिए ख़ास रहा है. ख़ास कर नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर्स का अनोखा रिश्ता रहा है. नागपुर के जामठा मैदान पर अब तक 2 ऑफ स्पिनर्स ने अपने टेस्ट करियर आगाज किया है. पंद्रह साल पहले यानी 2008 में जेसन क्रेजा ने टेस्ट में पर्दापण किया था .जबकि इस साल टोड मर्फी ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की है।  
बार्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पहला टेस्ट मैच नागपुर में खेला जा रहा है. इस मैच के पहले दिन से ही भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया टीम पर हावी है. लेकिन इस मैच में नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर का एक अनोखा रिश्ता भी बन कर उभरा है। नागपुर के जामठा मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के 2 ऑफ स्पिनर्स ने अपने टेस्ट करियर आगाज किया है. साल 2008 में ऑफ़ स्पिनर जेसन क्रेजा ने टेस्ट में पर्दापण किया था. जेसन क्रेजा ने नागपुर में अपने पर्दापण टेस्ट में 12 विकेट चटकाकर 'मैन ऑफ द मैच' रहे। यह श्रृंखला का चौथा और अंतिम मैच था हालांकि भारत ने 172 रन से जीतकर श्रृंखला 2-0 से अपने नाम कर ली, लेकिन उस मैच में सबसे अधिक चर्चा क्रेजा की रही थी. अब इसी मैदान पर 15 साल बाद एक और ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर ने टेस्ट डेब्यू किया है. विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत की पहली पारी के दौरान 22 वर्षीय खिलाड़ी ने भारतीय बल्लेबाजों के नाक में दम के रखा है. मर्फी की फिरकी में भारत के टॉप और मिडिल ऑर्डर पूरी तरह से लड़खड़ा गया है. नागपुर के मैदान से अब तक 10 खिलाड़ियों ने अपने टेस्ट करियर की शुरुवात की है. इनमे इन दोनों खिलाड़ियों के आलावा न्यूजीलैंड  के एंड्रू मैके, इंग्लैंड के जो रुट,और भारत के रविंद्र जडेजा, सूर्यकुमार यादव, के एस भगत, मुरली विजय, एस बद्रीनाथ, रिद्धिमान सहा, शामिल है.