logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

नागपुर की बॉक्सर अल्फिया ASBC एशियाई एलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में


नई दिल्ली:एलोर्डा कप चैंपियन अल्फिया पठान ने एलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। जॉर्डन में आयोजित ASBC एशियाई एलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए अल्फिया ने दमदार प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल मुकाबले में अल्फिया ने कज़ाकिस्तान की मुक्केबाज के ख़िलाफ़ अपना ज़ोरदार प्रदर्शन करते हुए फैसला अपने पक्ष में कर लिया। अल्फिया ने मुकाबले के पहले और दूसरे राउंड को आसानी से जीत लिया। हालांकि तीसरे और आखिरी राउंड में प्रतिद्वंद्वी मुक्केबाज ने कुछ बेहतर हाथ जरूर दिखाएं, लेकिन अल्फिया ने वापसी करने में बिल्कुल भी देरी नहीं की और अपने दबदबे को बनाए रखा। अल्फिया ने 29-28, 29-28, 30-27, 29-28, 29-28 से पॉइंट से राउंड जीते। इसके साथ ही टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ने अपना मुक़ाबला जीत कर फाइनल में जगह बना की है. इस जीत के साथ ही दोनों खिलाड़ियों ने भारत के लिए गोल्ड की उम्मीद की जिंदा रखा है.