logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन का मिला तोहफा, आठ साल बाद करुण नायर की भारतीय टीम में वापसी; इंग्लैंड दौरे में हुआ चयन


नागपुर: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी इंग्लैंड दौरे (England Tour) के लिए भारतीय टीम (Indian Team) का ऐलान कर दिया गया है। 18 सदस्यीय टीम की अगुवाई शुभमन गिल (Shubhman Gill) करेंगे। रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) में शानदार प्रदर्शन करने और विदर्भ (Vidarbha) को ट्रॉफी जितने में अहम् योगदान देने वाले करुण नायर (Karun Nair) को भी टीम का हिस्सा बनाया गया है। नायर की आठ साल बाद भारतीय टीम में वापसी हुई है। नायर के साथ वर्तमान में शुरू आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले साई सुदर्शन और अर्शदीप सिंह को भी टीम में शामिल किया गया है।

2017 में खेला आखिरी मैच 
मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज करुण नायर को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए चुना गया है। नायर की आठ साल के लंबे अंतराल के बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। नायर ने 2017 में आखिरी बार भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला था। अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर  का हाल के दिनों में प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा है. घरेलू क्रिकेट में उन्होंने सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी करते हुए विदर्भ को रणजी चैंपियन बनाने में अपना अहम योगदान दिया है। नायर ने रणजी ट्रॉफी में 53 से अधिक की औसत से 863 रन बनाए।

शुभमन गिल को टेस्ट टीम की कप्तानी

बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट मैच से संन्यास लेने के बाद पहली बार भारतीय टीम टेस्ट मैच खेलेगी। 20 जून से इंग्लैंड में टेस्ट मैच शुरू होगा, 5 टेस्ट मैच के इस सीरीज  का आखिरी और पांचवां टेस्ट मैच 31 जुलाई से खेला जायेगा. इसके लिए शनिवार को बीसीसीआई ने १८ सदस्यीय टीम का एलान की। बीसीसीआई ने शुभमन गिल को टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी है। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है।

देखें भारतीय टीम का स्कॉड: 
शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, KL राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव शामिल हैं।