logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में हैंडबाल अकादमी स्थापित करने में सहयोग करने का दिया आश्वासन


नागपुर: शहर में ‘नागपुर हैंडबॉल के 50 वर्ष - लेजेंड्स एंड लिगेसी’ कायर्क्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संबोधित किया। इस दौरान गडकरी ने कहा कि पब्लिक को स्विमिंग, बास्केटबाल और इस तरह की अन्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पूर्व नागपुर में 13 एकर जगह पर एक स्पोर्ट्स क्लब बनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि वर्धा रोड पर भी एक ऐसा ही क्लब बनाने की तैयारी है।   

गडकरी ने कहा कि इन क्लबों में खिलाडियों को लगभग सभी सुविधाएं मुफ्त में ही प्राप्त होगी। गडकरी ने कहा कि कांचीपुरा इलाके में भी इनडोर स्टेडियम बनाने का प्लान भी तैयार किया गया है। इसी के साथ उन्होंने बताया कि अमरावती रोड पर एक एग्रीकल्चर कन्वेंशन सेंटर बनाने की भी योजना है। वहीं, भांडेवाडी के कचरे से सीएनजी बनाने की बात भी गडकरी ने कही।     

गडकरी ने कहा कि नागपुर में बड़े प्रमाण में स्पोर्ट्स की गतिविधि बढ़े इसे ध्यान में रखकर हम कई योजनाओं पर हम कर रहे हैं। इस दौरान गडकरी ने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्पोर्ट्स असोसिएशन के सहयोग की भी आवश्यकता होगी। नितिन गडकरी ने अपील की कि सभी असोसिएशन आपसी मतभेद मिटाकर इन योजनाओं को पूरा करने में साथ दें।