logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

इंडिया ए टीम में विदर्भ के हर्ष दुबे और करुण नायर की एंट्री, इंग्लैंड दौरे के लिए मिली जगह


नई दिल्ली: BCCI ने इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया ए टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें विदर्भ के खिलाड़ी हर्ष दुबे और करुण नायर को जगह मिली है। यह दौरा 30 मई से शुरू हो रहा है, जिसमें इंडिया ए टीम इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो चार दिवसीय फर्स्ट क्लास मुकाबले खेलेगी।

इस टीम का कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन को बनाया गया है, जबकि ध्रुव जुरेल को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। टीम में यशस्वी जायसवाल, नीतीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन, मानव सुथार, तनुष कोटियां, मुकेश कुमार, आकाश दीप, हर्षित राणा, अंशुल कम्बोज, खलील अहमद, ऋतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, तुषार देशपांडे, हर्ष दुबे, शुभमन गिल, और साई सुदर्शन भी शामिल हैं।

इस टीम की खास बात यह है कि करुण नायर को मौका मिला है, जो भारत के लिए आखिरी बार 2017 में टेस्ट मैच खेले थे। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद करुण की आठ साल बाद टीम में वापसी हुई है। विदर्भ के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में करुण ने आठ मैचों में 779 रन बनाए, जिसमें पांच शतक शामिल थे। वहीं, रणजी ट्रॉफी में उन्होंने नौ मैचों में 863 रन बनाए, जिसमें फाइनल में केरल के खिलाफ शतक और एक अर्धशतक भी शामिल हैं।

हर्ष दुबे ने भी अपनी गेंदबाजी से खूब ध्यान खींचा है। इस साल आईपीएल में एंट्री करने वाले 22 वर्षीय हर्ष दुबे ने रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया। अब इंडिया ए टीम में उनकी जगह एक बड़ा मौका साबित हो सकता है।