logo_banner
Breaking
  • ⁕ एकनाथ शिंदे कच्चे खिलाड़ी नहीं; मनीषा कायंदे का विरोधियो पर पलटवार, कहा- देंगे जैसे को तैसा जवाब ⁕
  • ⁕ अंडर-17 बॉक्सिंग चैम्पियनशिप शुरू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन; 29 राज्यों के खिलाड़ी प्रतियोगिता में हो रहे शामिल ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर में पानी पीने के लिए उतरे व्यक्ति का ट्रेन की चपेट में आने से कटा हाथ ⁕
  • ⁕ Amravati: केंद्र सरकार के निर्देश: अमरावती ज़िले में बनाए गए 87 कमरे, स्वास्थ्य विभाग तैयार ⁕
  • ⁕ Akola: बालापुर में बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान का खतरा, 3 हजार हेक्टेयर प्रभावित होने की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ताडोबा में नियम तोड़ने पर विधायक करण देवतले पर कार्रवाई, मोबाइल इस्तेमाल करना बना विवाद ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

अंडर-17 बॉक्सिंग चैम्पियनशिप शुरू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन; 29 राज्यों के खिलाड़ी प्रतियोगिता में हो रहे शामिल


नागपुर: उपराजधानी नागपुर में खेल प्रतिभाओं का उत्साह देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-17 बॉक्सिंग चैम्पियनशिप की शुरुआत हो चुकी है, जिसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया। विधायक निवास परिसर में आयोजित इस सात दिवसीय प्रतियोगिता में देशभर के 29 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से पुरुष और महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।


महाराष्ट्र बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा नागपुर में अंडर-17 बॉक्सिंग चैम्पियनशिप का भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन किया गया है, जिससे शहर में खेलों का उत्साह चरम पर नजर आ रहा है। सिविल लाइन परिसर स्थित विधायक निवास में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों हुआ। उद्घाटन समारोह में एमबीए अध्यक्ष राहुल शेवाले, मंत्री आशीष जायसवाल, मनीषा कायंदे सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, कोच और खेलप्रेमी मौजूद रहे।

5 अप्रैल से शुरू हुई यह सात दिवसीय चैम्पियनशिप 11 अप्रैल तक चलेगी, जिसमें देश के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए प्रतिभाशाली महिला और पुरुष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिल रहा है, वहीं बॉक्सिंग जैसे खेल को बढ़ावा देने की दिशा में भी यह आयोजन अहम भूमिका निभा रहा है। प्रतियोगिता के दौरान रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।