logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Sports

कौन होगा भारतीय टीम का अगला चयनकर्ता? अजीत आगरकर रेस में सबसे आगे


मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार को भारतीय टीम की चयनकर्ता समिति को भांग कर दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से खेल जगत को बड़ा झटका लगा। बीसीसीआई की जीएम ने चेतन शर्मा की समिति को तुरंत हटाते हुए नई चयनसमिति बनाने के लिए आवेदन मंगवा लिए। इसके बाद से चर्चा शुरू हो गई है कि, आखिर इस पर पर कौन काबिज होगा।

हालांकि, बीसीसीआई कार्यालय में सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी नाम की हो रही है तो वह है, अजीत आगरकर की। अधिकारियों की माने तो आगरकर भारतीय टीम के अगले चयनकर्ता होंगे। हालांकि, अभी तक आगरकर ने चयनकर्ता बनने के लिए आवेदन नहीं किया है।

आगरकर ने पिछली बार भी भारतीय टीम का मुख्या चयनकर्ता बनने के लिए आवेदन किया था। लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी थी और चेतन शर्मा की अगुवाई में समिति का गठन किया गया था। लेकिन, इस बार जिस तरह के हालत बने हैं उसमें पूर्व तेज गेंदबाज की संभावना बहुत ज्यादा है।

वर्ल्ड कप के बाद हटाने की चल रही थी मांग

चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयनकर्ता टीम के कार्यकाल में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। पहले जहां 2021 में वर्ल्ड कप से बाहर हुए। वहीं टेस्ट चैम्पियनशिप में इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। वहीं अब ऑस्ट्रेलिया में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफइनल में इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद से चयनसमिति के ऊपर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही थी।