logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Wardha

Wardha: शिवाजी चौक पर कार ने 14 वर्षीय छात्रा को टक्कर मार दी, मौके पर मौत, नागरिकों ने चौक पर रोष जताया


वर्धा: वर्धा जिले के आर्वी में तलेगांव रोड पर शिवाजी चौक के पास एक कार ने साइकल सवार 14 वर्षीय छात्रा को टक्कर मार दी। इस हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। नागरिकों ने ट्रैफिक पुलिस की अनुपस्थिति पर रोष जताते हुए चौक पर प्रदर्शन किया।

वर्धा जिले के आर्वी में तलेगांव रोड पर शिवाजी चौक के पास एक कार ने साइकल सवार 14 वर्षीय छात्रा को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक छात्रा की पहचान विभूति डागा (14 वर्ष) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची सुबह किसी काम से अपनी साइकल पर जा रही थी। 

जैसे ही वह तलेगांव रोड पर शिवजी चौक के पास पहुंची, एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना ने इलाके में नागरिकों के बीच भारी आक्रोश और नाराजगी पैदा कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह चौक पहले भी कई दुर्घटनाओं का केंद्र बन चुका है, लेकिन इसके बावजूद ट्रैफिक पुलिस द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।