logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Washim

Washim: जिले में मूसलाधार बारिश, बाढ़ जैसे हालात; एक किसान की मौत


वाशीम: वाशीम जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में पानी भर गया है और कई गांवों का संपर्क बाहरी दुनिया से कट गया है। रिसोद तालुका में अचानक आई नदी की बाढ़ के कारण स्थानीय शेतकर्मी पिराजी किसन गवळी (69) बह गए और उनकी तलाश के बाद उनका शव मिला।

पिछले दो दिनों में वाशीम जिले में मूसलधार बारिश हुई है। 24 घंटे में रिसोद तहसील में 62.3 मिमी, वाशीम में 38 मिमी और मालेगांव तहसील में 27.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

इसके अलावा, कोंडाला झामरे क्षेत्र में धरण के पानी के कारण लगभग 20 लोग बह गए और पाचंबा से एकलासपुर तक के नाले में पुल के ऊपर पानी भर जाने से सड़क बंद हो गई। प्रशासन ने धरण के दो द्वार 10 सेमी खोलकर पानी विसर्जित किया और नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी।

इस घटना के बाद वाशीम जिले में नागरिकों में चिंता का माहौल है। प्रशासन द्वारा बचाव कार्य जारी है और लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है।