logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: वाशिम-बुलढाणा में जोरदार बारिश, नदी नालों में आया उफान; दोनों जिलों का संपर्क कटा


वाशिम: महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में मानसून ने जोरदार दस्तक दी है। बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक वाशिम और बुलढाणा जिलों में हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। नदी-नालों में तेज उफान आने से दोनों जिलों के बीच का सड़क संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया है। कई गांवों का जिला मुख्यालयों से संपर्क टूट गया है और लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

मानसून के विदर्भ में दाखिल होने के 10 दिन बाद पश्चिम विदर्भ में जोरदार बारिश हो रही है। बुधवार को शुरू बारिश गुरुवार सुबह तक जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह आठ बजे तक जिले में 122.4 मिली मीटर बारिश हुई है। वहीं बुलढाणा जिले में 47 मिली बारिश दर्ज हुई। एक दिन में हुई इस मूसलाधार बारिश से जिले के सभी नदी नाले उफान पर हैं। बुलढाणा जिले के 
माड नी और आरेगांव में नदियों में बाढ़ आने के कारण मेहेकर का वाशिम जिले से संपर्क टूट गया है। बारिश के कारण कुछ स्थानों पर सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।

मौसम विभाग की चेतावनी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने विदर्भ के अधिकांश जिलों में अगले 48 घंटों तक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। साथ ही नागरिकों को नदियों और नालों के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है। बिजली गिरने की घटनाओं की भी आशंका जताई गई है।