logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Washim

वाशिम जिले के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रभावित फसलों का किया निरिक्षण, किसानों से की मुलाकात; सूखा अकाल घोषित करने की घोषणा


वाशिम: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अकाल और सूखे की स्थिति का जायजा लेने के लिए वाशिम जिले के दौरे पर पहुंचे। जहां कारंजा तहसील के म्हसला गांव पहुंचकर सूखे के कारण ख़राब हुई फसलों का निरिक्षण किया और प्रभावित किसानों से मुलाकात की एवं उनकी बात सुनी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी किसानों को संकट की घडी से निकालने के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने सूखा अकाल घोषित करने की घोषणा भी की। 

राज्य में अकाल की स्थिति से हाहाकार मच गया है। विदर्भ सहित मराठवाड़ा के अधिकतर जिलों में सामान्य से बेहद कम बारिश हुई है। विदर्भ में नागपुर, अमरावती, वाशिम, बुलढाणा, अकोला जैसे जिलों में सामन्य से 40 से 35 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पर्यापत मात्रा में पानी नहीं मिलने के कारण फैसले सुख गई। सबसे ज्यादा नुकसान कपास, सोयाबीन जैसी फसलों को हुआ है। खेतो में खड़ी फसलों के सूखने के एक तरफ जहां किसान परेशानी में फंसा गया, वहीं पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं होने के कारण जानवरो के पिने सहित चारा की समस्या भी खड़ी हो गई है। 

वाशिम जिले के दौरे पर मुख्यमंत्री 
विदर्भ में सूखे की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सूखाग्रस्त इलाको का दौरा कर रहे हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री विदर्भ के वाशिम जिले के दौरे पर पहुंचे। जहां कारंजा तहसील के म्हसला गांव पहुंचकर सुखी हुई फसलों का निरिक्षण किया और प्रभावित किसानो से बात की। इस दौरान मुखयमंती ने किसानों हर संभव मदद करने और उन्हें दोबारा खड़ा होने के लिए हर उपाय करने की बात भी कही। 

सूखा अकाल का जीआर करूँगा जारी
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दौरे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में किसान वहां पहुंच गए। इस दौरान अकाल घोषित करने की मांग करते हुए किसानों ने मुख्यमंत्री का काफिला रोक लिया। किसानों को देखते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस खुद वाहन से बाहर आएं और उन्होने किसानों से मुलाकात की। किसानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी के साथ खड़े रहने की बात कही। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि, "सरकार किसानो के साथ मजबूती के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने किसानों की मांग पर जल्द ही सूखा अकाल घोषित करने के लिए जीआर निकालने की बात कही। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा कि, "जो कर्ज माफ़ी से छूट गए हैं, उन्हें भी कर्जमाफी दी जाएगी।"