logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Washim

गडचिरोली में पुलिस को बड़ी कामयाबी, माओवादियों द्वारा जंगल में छिपाए छह हथियार और साहित्य किए बरामद


गडचिरोली: महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा से लगे कोपर्शी जंगल में पुलिस ने माओवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जमीन में छिपाकर रखे हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। 6 अक्टूबर को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 6 आग्नेयास्त्र, 21 जिंदा कारतूस, 7 डेटोनेटर और 150 मीटर केबल वायर समेत बड़ी मात्रा में माओवादी सामग्री जब्त की।

गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक एम. रमेश के मार्गदर्शन में प्राणहिता की विशेष अभियान टीम की पांच टुकड़ियों और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) की दो टीमों को कोपर्शी जंगल क्षेत्र में तलाशी अभियान के लिए रवाना किया गया था। टीमों ने जंगल की घेराबंदी कर सघन तलाशी ली। इसी दौरान जमीन में छिपाकर रखी गई हथियार और अन्य सामग्री बरामद हुई।

पुलिस के मुताबिक, बरामद हथियारों में एक .303 राइफल, दो सिंगल शॉट राइफल, दो देसी पिस्टल और एक बीजीएल लॉन्चर शामिल हैं। इसके अलावा 10 बीजीएल सेल, 21 जिंदा कारतूस, 7 डेटोनेटर, 150 मीटर केबल वायर, दो मैगजीन, दो कुकर, तीन वॉकी-टॉकी, तीन वॉकी-टॉकी चार्जर और दो बैटरियां भी बरामद की गईं।

पुलिस ने बताया कि बरामद अन्य माओवादी सामग्री को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में घटनास्थल पर ही नष्ट कर दिया गया। जंगल क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा बलों की ओर से तलाशी अभियान जारी है।