logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Washim

Washim: मासूम बच्चों की नींद भी नहीं पिघला सकी बाप का दिल, लोहे की रॉड से पत्नी का काम तमाम कर दी वीभत्स वारदात


वाशिम: समृद्धि महामार्ग (एक्सप्रेसवे) पर एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। एक शख्स ने अपने मासूम बच्चों के कार में सोने के बाद पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। खौफनाक बात यह रही कि हत्या के बाद आरोपी पति रात भर पत्नी की लाश को कार में रखकर बच्चों के साथ घूमता रहा। आखिरकार मंगलवार सुबह आरोपी खुद कार चलाकर वाशिम जिले के करंजा शहर पुलिस स्टेशन पहुंचा और शव के साथ आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर दिया।

सुनसान जगह पर कार रोककर दिया वारदात को अंजाम
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कलवर्धा का रहने वाला सलमान खान नेक मोहम्मद खान (30) अपनी पत्नी हसीन बानो (28) और तीन छोटे बच्चों के साथ फोर-व्हीलर से जा रहा था। जब उनकी कार समृद्धि हाईवे पर करंजा इलाके के पास पहुंची, तो आधी रात के वक्त सलमान ने गाड़ी को सड़क किनारे एक सुनसान जगह पर लगा दिया। उस समय तीनों बच्चे गाड़ी की पिछली सीट पर गहरी नींद में सो रहे थे।

रोड से वार करने के बाद घोंटा गला
कार रुकने के बाद पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर सलमान ने कार में रखी लोहे की रॉड से हसीन बानो के सिर पर जोरदार वार कर दिया। पत्नी खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। जब आरोपी को लगा कि उसकी सांसें अभी चल रही हैं, तो उसने बेरहमी से उसका गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

रात भर लाश और बच्चों के साथ घूमता रहा आरोपी
हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी सलमान घबराया नहीं। वह पत्नी की लाश को अगली सीट पर छोड़कर पूरी रात करंजा शहर और हाईवे के आसपास कार दौड़ाता रहा। कार में आगे पत्नी का शव था और पीछे उसके मासूम बच्चे सो रहे थे, जो इस पूरी खौफनाक हकीकत से बेखबर थे। कई घंटों तक भटकने के बाद, सुबह होते ही आरोपी ने कार सीधे करंजा शहर पुलिस स्टेशन के सामने ले जाकर रोक दी।

थाने पहुंचकर बोला- 'कार में पत्नी की लाश है'
आरोपी ने थाने के भीतर जाकर पुलिस को खुद पूरी घटना की जानकारी दी और सरेंडर कर दिया। आरोपी की बात सुनकर पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। पुलिस ने तुरंत बाहर खड़ी गाड़ी की तलाशी ली, जहां महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तुरंत पोस्टमार्टम के लिए उप-जिला अस्पताल भेज दिया।

चरित्र पर शक के कारण हत्या की आशंका
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि सलमान अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था, जिसके चलते उसने इस भयानक वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, पुलिस जांच के दौरान आरोपी बार-बार अपने बयान बदल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए करंजा शहर पुलिस ने तुरंत फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने कार से खून के नमूने, उंगलियों के निशान (फिंगरप्रिंट्स) और अन्य सबूत जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच के बाद ही हत्या की सही वजह पूरी तरह साफ हो पाएगी।