logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Washim

Washim: समृद्धि महामार्ग पर बड़ा हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत; पुणे से नागपुर जा रहे थे पीड़ित


वाशिम: समृद्धि महामार्ग पर हादसों का सिलसिला जारी है। गुरुवार रात आठ बजे वाशिम जिले में समृद्धि महामार्ग के वनोजा और करंजा के बीच चैनल नंबर 215 के पास एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हों गई। वहीं एक गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी पीड़ित पुणे से नागपुर जा रहे थे।

मृतकों की पहचान वैदही जैसवाल (25), माधुरी जैसवाल (52), राधेश्याम जैसवाल, (67), संगीता जैसवाल (55) सभी नागपुर के उमरेड निवासी के रुप में हुई है। ड्राइवर चेतन हेलगे (25) गंभीर रूप से घायल हो गाया जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, परिवार किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पुणे गए थे। वहीं गुरुवार को वह अपनी कार से लौट रहे थे, जैसे ही वाहन वाशिम जिले में पहुंचा अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और हादसे का शिकार हो गई। हादसे में राधेश्याम सहित तीन लोगों की मैके पर ही मौत हों गई। वहीं संगीता जैसवाल और ड्राइवर गंभीर रुप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मैके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान संगीता की मौत हों गई। वहीं ड्राइवर चेतन की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।