logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: जिले में मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि योजना से 116 मरीजों को मिला जीवनदान


वाशिम: राज्य सरकार की संवेदनशील नीति को साकार करती मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि योजना वाशिम जिले में प्रभावी रूप से लागू की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य यही है कि पैसों की कमी के चलते कोई भी ज़रूरतमंद मरीज इलाज से वंचित न रहे।

वाशिम जिले में 1 जनवरी 2025 से 30 जून 2025 की अवधि में कुल 116 जरूरतमंद मरीजों को इस योजना के अंतर्गत 1 करोड़ 14 लाख 60 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इस सहायता राशि से कई गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को जरूरी इलाज मिल सका और उनकी जान बचाई जा सकी।

जिला प्रशासन ने बताया कि योजना का लाभ मुख्य रूप से गरीब, असहाय और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर दिया गया है। जरूरतमंद मरीजों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए एक तेज़ और पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित की गई है। राज्य सरकार की यह पहल समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है।