logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: चालबर्डी रोड पर कार ने पानीपुरी के ठेले को मारी जोरदार टक्कर, एक व्यक्ति की मौके पर मौत, पांच अन्य घायल


यवतमाल: पांढरकवड़ा तहसील के चालबर्डी गांव के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक पानीपुरी विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। इस मामले में आरोपी कार ड्राइवर नागेश्वर वसंत कोवे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

मृतक रामजनक बाबूराम बघेल (41) पिछले तीन-चार साल से पांढरकवड़ा में रह रहे थे और पानीपूरी बेचने का कारोबार करते थे. हादसे के दिन रामजनक बघेल पानीपूरी बेचने के लिए ठेला लेकर चलबर्डी गांव गए थे. रात करीब साढ़े आठ बजे उनके बहनोई विवेक बघेल को चालबर्डी गांव से एक व्यक्ति का फोन आया कि उसके भाई का एक्सीडेंट हो गया है। जब विवेक और उसका भाई कुँवर सिंह बघेल मोटरसाइकिल से घटनास्थल पर गये तो देखा कि मृतक रामजनक बघेल का बायां पैर शरीर से पूरी तरह अलग हो गया था और सिर पर गंभीर चोट लगने के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

मौके पर पानीपुरी का ठेला भी टूट गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन सफेद रंग की अर्टिका घटनास्थल पर ही पलट गयी। इस हादसे में यात्री रघुनाथ बापुराव कोवे, सुरेंद्र विष्णु नैतम, युवराज प्रकाश पेंडोर, अंकुश उमेश कोवे और जय प्रकाश पेंडोर घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अर्टिका वाहन के चालक नागेश्वर वसंत कोवे (27) वाहन को तेजी से और लापरवाही से चला रहा था। गाड़ी ने पानीपुरी वाले के ठेले में टक्कर मार दी। जिसमें मृतक रामजनक बघेल की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।