logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: यवतमाल जिले में वन्यजीव संरक्षण के लिए रैपिड रेस्क्यू टीम और उपचार केंद्र की मांग


यवतमाल: यवतमाल जिले की समृद्ध वन संपदा में हाल ही में सड़क दुर्घटनाओं में वन्यजीवों की मृत्यु की संख्या बढ़ रही है। समय पर बचाव कार्य और उपचार न मिलने के कारण कई जानवरों की जान चली जाती है। इसका मुख्य कारण वन विभाग में प्रशिक्षित वन्यजीव रक्षकों की कमी और वन्यजीव उपचार केंद्रों का अभाव है।

गोंदिया, भंडारा, गढ़चिरोली और चंद्रपुर जिलों में वन विभाग ने रैपिड रेस्क्यू टीमों की स्थापना की है, जिसमें अनुबंध पद्धति से प्रशिक्षित वन्यजीव रक्षक शामिल हैं। इन टीमों की कार्य क्षमता के कारण वहां के वन्यजीवों के बचाव कार्य में तेजी आई है। इसी संदर्भ में, यवतमाल जिले में भी वन्यजीव उपचार केंद्र की स्थापना कर, रैपिड रेस्क्यू टीमों में अनुभवी और प्रशिक्षित वन्यजीव रक्षकों की नियुक्ति की जानी चाहिए, ऐसी मांग एम एच 29 हेल्पिंग हैंड वन्यजीव संगठन ने की है। 

संगठन के अध्यक्ष निलेश मेश्राम और प्रो पंढरी पाठे ने समता मैदान, यवतमाल में जिले के पालक मंत्री संजय राठौड़ को ज्ञापन सौंपा। इस पहल से दुर्घटनाग्रस्त वन्यजीवों को तुरंत मदद मिलकर उनकी जान बचाई जा सकेगी, ऐसी उम्मीद व्यक्त की गई है।